HomeNewsआरा बाजार समिति के सचिव सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी

आरा बाजार समिति के सचिव सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी

FIR Ara Bazar रोड जाम के मामले में ट्रैफिक थाना इंचार्ज ने सात नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ किया केस 

नो इंट्री में गाड़ी ले जाने और जाम के दौरान धमकी देने का आरोप

FIR Ara Bazar आरा। अवैध वसूली का आरोप लगा कर शहर के धोबीघटवा मोड़ के समीप रोड जाम करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी है। इस मामले को लेकर ट्रैफिक थाना इंचार्ज मनीष कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें सात नामजद और 10 अज्ञात को आरोपित किया गया है। नामजद आरोपितों में मो. रौशन, मो. औरंगजेब, मो. शमीम, मो. गुलाम सरवर, असलम, मो. मुस्तफा और पप्पू सिंह शामिल हैं। इनमें मो. औरंगजेब बाजार समिति के सचिव बताये जा रहे हैं।

jay kumar

अवैध वसूली को लेकर सोमवार को घोबीघटवा मोड़ के पास किया गया था जाम

FIR Ara Bazar प्राथमिकी में ट्रैफिक थाना इंचार्ज द्वारा कहा गया है कि सोमवार की शाम धोबीघटवा के पास जाम लगा था। उसकी सूचना पर वह जाम छुड़ाने पहुंचे, तो एक हाइवा और एक ट्रक नो इंट्री में खडे़ मिले। दोनों के कागजात की जांच और जाम छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा था। उसी समय बाजार समिति से पिकअप और एक ट्रक आने लगे। जाम को देखते हुये दोनों वाहनों को रोकने का इशारा किया गया। इसके बावजूद आलू लदा पिकअप जाम की ओर बढ़ता गया। इस पर पिकअप को रोक कर कागजात की मांग की गयी। कुछ देर बाद बाजार समिति से मो. रौशन नामक शख्स पहुंचा और कागजात मांगने लगा। जाम खत्म होने के बाद कागजात देने की बात कहने पर उसके द्वारा धमकी दी जाने लगी। बाद में उसने फोन कर बाजार समिति से अन्य लोगों को बुला लिया और रोड जाम कर दिया गया। बता दें कि बाजार समिति से जुड़े व्यापारियों और वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुये सोमवार को धोबीघटवा के पास रोड जाम कर दिया गया था।

Leh border – भोजपुर के फौजी जवान की ड्‌यूटी के दौरान बर्फ में दब जाने से चली गयी जान

police in Ara – नो इंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular