Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में तीन माह के दूधमुंही बच्ची की हत्या की प्राथमिकी, दादी...

बिहिया में तीन माह के दूधमुंही बच्ची की हत्या की प्राथमिकी, दादी गिरफ्तार

Bihiya Ward No-10: भोजपुर के बिहिया नगर में तीन माह में दूधमुंही बच्ची की हत्या करने के जुर्म में उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihiya Ward No-10: भोजपुर के बिहिया नगर में तीन माह में दूधमुंही बच्ची की हत्या करने के जुर्म में उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स : Bihiya Ward No-10
    • बच्ची की मां के बयान पर दादी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी
    • घरेलू विवाद में दादी पर बच्ची की हत्या करने का आरोप
    • नानी बोली : पसंद नहीं थी पोती, इसलिए दादी ने मार डाला

आरा/बिहिया: भोजपुर के बिहिया नगर में तीन माह में दूधमुंही बच्ची की हत्या करने के जुर्म में उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मां सिंटू देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वह बिहिया वार्ड नंबर दस निवासी पंजाबी प्रसाद की पत्नी गीता देवी है। प्राथमिकी में गीता देवी पर घरेलू विवाद में तीन माह की बच्ची सौम्य कुमारी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

सिंटू देवी की ओर से कहा गया है कि शाम करीब साढ़े तीन बजे वह बेटी को बेड पर सुला कर नीचे खाना लेने गयी थी। तभी सास गीता देवी से उसका झगड़ा हो गया। तब सास यह कहती हुई चली गयी कि न तुम्हारी बेटी रहेगी और न तुम। कुछ देर बाद वह छत पर गयी, तो देखा कि उसकी बेटी की मौत हो गई। उसके गले में जख्म का निशान था।

इधर, सदर अस्पताल पहुंची बच्ची की नानी बसंती देवी का कहना है कि उनकी नतिनी सौम्या अपनी दादी को पसंद नहीं थी। वह उनकी बेटी और नतिनी को हमेशा रंग को लेकर ताने देती थी। हमेशा कहती थी कि मां की तरह बेटी भी बदसूरत है। उसकी शादी कौन करेगा और लिए दहेज कौन देगा? बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बता दें कि बुधवार शाम बिहिया वार्ड नंबर दस में सास-बहू के झगड़े में ऑटो चालक राजू साह की तीन महीने की बेटी सौम्या कुमारी की गला दबा हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे थे और छानबीन की थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular