Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरगली के विवाद में बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या

गली के विवाद में बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या

  • हाइलाइट्स: Lalan Tiwari Bilauti
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोडा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में रविवार की सुबह गली की विवाद में पीट-पीटकर एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के शरीर पर बाएं पैर के अंगूठा, ठेहुना पर जख्म का निशान एवं शरीर मे अंदरूनी चोट पाया गया है, जिसके कारण परिजन द्वारा पट्टीदार पर ही पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना पाकर शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Lalan Tiwari Bilauti – शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव वार्ड नंबर-5 निवासी

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव वार्ड नंबर-5 निवासी स्व. शिव गोविंद तिवारी के 70 वर्षीय पुत्र ललन तिवारी हैं। वह किसान थे। इधर, मृतक के छोटे बेटे विष्णु शंकर तिवारी ने बताया कि उनके छोटे चाचा के परिवार से गली को लेकर तीन माह से विवाद चल रहा है। उनके द्वारा गली में ईट रखा गया है और कचरा भी फेंक दिया गया है। रविवार की सुबह जब वे लोग गली की सफाई करने के लिए जा रहे थे, तो उन्हें गली से ईट और कचरा हटाने के लिए कहा। लेकिन उन लोगों ने नहीं हटाया, जिसके बाद वे लोग बाहर चले गए।

इसी बीच उनके पिता गली में टहलने के लिए गए। तभी उनके छोटे चाचा के परिवार वालो द्वारा ईट-पत्थर से मारकर उन्हें जख्मी कर दिया गया। सूचना पाकर वे लोग वहां आए और उन्हें इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचारके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर शाहपुर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मृतक के छोटे बेटे विष्णु शंकर तिवारी ने अपने छोटे चाचा की पत्नी एवं उनके परिवार वालों पर गली के विवाद मे पिता की ईट-पत्थर से मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक के बेटे विष्णु शंकर तिवारी के द्वारा विमला कुंअर सहित अन्य लोगों पर लगाया है। इस संबंध में शाहपुर थानध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि गली को लेकर अपने ही पट्टीदार से विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके द्वारा आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी शैल कुमारी देवी व दो पुत्र विश्वामित्र तिवारी एवं विष्णु शंकर तिवारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी शैल कुमारी देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular