HomeNewsबिहारभोजपुर: बिशुनपुर भागड़ में छठ के दूसरे अर्घ्य के दौरान दो युवक...

भोजपुर: बिशुनपुर भागड़ में छठ के दूसरे अर्घ्य के दौरान दो युवक डूबे

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसडीआरएफ की टीम ने शुरू किया तलाशी अभियान

Bishunpur Bhagad: भोजपुर में महापर्व छठ के बीच पसरा सन्नाटा: बिशुनपुर भागड़ में छठ के दूसरे अर्घ्य के दौरान दो युवक डूबे, एसडीआरएफ का तलाशी अभियान जारी

  • हाइलाइट: Bishunpur Bhagad
  • बबुरा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित भागड़ में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा, भोजपुर। जिले के बबुरा थाना अंतर्गत बिशुनपुर क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन शुक्रवार की सुबह जब पूरा क्षेत्र उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने की भक्ति और उल्लास में लीन था, तभी बिशुनपुर स्थित भागड़ में दो युवकों के डूबने की खबर से घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबुरा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित भागड़ में महापर्व के दूसरे अर्घ्य को लेकर श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना में जुटे थे, इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए।

युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने तत्काल पानी में उतरकर उनकी तलाश शुरू की। काफी समय तक किए गए अथक प्रयासों के बावजूद जब युवकों का कोई पता नहीं चला, तो स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसडीआरएफ के गोताखोर द्वारा भागड़ के गहरे पानी में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular