Homeराजनीतमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल...

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का हुआ स्वागत

बिहार:आरा। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सह भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शनिवार को आरा आगमन पर कोइलवर पुल के समीप जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेत्री श्वेता सिंह (Shweta Singh BJP) के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने द्भय नेताओं का स्वागत किया। स्वागत से पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस गदगद दिखे।

Shweta Singh BJP – भाजपा नेत्री श्वेता सिंह के नेतृत्व में कोईलवर पुल पर किया गया भव्य स्वागत

इस मौके परमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह , सोनी कुमार, मनीष सिंह, प्रभा देवी, रामवती देवी, सुशील केसरी, मनोज सिंह, सुमित्त पाण्डेय, दुर्गाचरण मिश्र, मनोरमा देवी एवं महिला मोर्चा की सुरभि देवी समेत संदेश विधानसभा क्षेत्र की काफी महिलाए भी मौजूद थी।

शाहपुर आलू व्यवसायी पिंकू गुप्ता के छोटे भाई भरत कुमार गुप्ता को उसके ममेरे भाई ने ही मारी थी गोली

आरा के काजी टोला गोली से जख्मी किराना दुकानदार का इलाज चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने किया

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के आरा आगमन को लेकर शनिवार के सुबह से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा था। सैकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता कोईलवर पुल पर स्वागत के लिए खड़े थे। जैसे ही पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का काफिला पहुंचा। इस दौरान भाजपा नेत्री श्वेता सिंह (Shweta Singh BJP) के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला आरा की ओर रवाना हो गया।

भाजपा नेत्री श्वेता सिंह (Shweta Singh BJP) ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा सभी का साथ सभी का विकास में विश्वास रखती है। भाजपा के कार्यकाल में पूरे भारतवर्ष में विकास हुआ है। आज देश के दुश्मनों को भी आंख उठाने में सौ बार सोचना पडता है।

नशा मुक्त भारत अभियान के पहले चरण में ‘कोटपा-2003’ के धाराओं के उल्लंघन करने वालोंं पर होगी सख्त कार्रवाई

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular