HomeNewsक्राइमलड़की से दोस्ती के विवाद में इंटर के छात्र को मारी गयी...

लड़की से दोस्ती के विवाद में इंटर के छात्र को मारी गयी गोली, धरपकड़ तेज

  • जख्मी छात्र के फर्दबयान पर चार लोगों के खिलाफ करायी गयी प्राथमिकी
  • छात्र का आरोप: फोन पर दी जा रही थी गाली, कारण पूछा, तो बुला कर मारी गोली
  • एसपी बोले: गोली मारने वालों में तीन बदमाशों की पहचान हुई, की जा रही छापेमारी

Bihar/Ara/Block Road Ara Crime: नवादा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड में शुक्रवार की शाम इंटर के छात्र को गोली मारे जाने की तफ्तीश तेज हो गयी है। पुलिस की शुरुआती जांच में लड़की के विवाद में गोली मारे जाने की बात आयी है। घटना में शामिल तीन बदमाशों की पहचान का भी दावा किया जा रहा है।

इधर, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जख्मी छात्र के फर्दबयान पर दर्ज केस में चार लोगों आरोपित किया गया है। उसमें नवादा थाना क्षेत्र के हरिजी हाता निवासी आकाश सिंह, टाउन थाना क्षेत्र के न्याय नगर निवासी प्रिंस बाबा, नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग शांति नगर निवासी अमृतांशु उर्फ कोहिनूर और केजी रोड निवासी आकाश कुमार को नामजद किया गया है।

मूल रूप से संदेश थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र अमन कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह वर्तमान में नवादा थाना के महाराजा हाता गली में रहता है। उसके मोबाइल 19 जनवरी 23 को काॅल कर गाली दी जा रही थी। फोन करने वाला अपने को हरि जी हाता निवासी आकाश सिंह बता रहा था। गाली देने का‌ कारण पूछने पर बोला कि घर से बाहर आकर मिलो, तब बताते हैं। 20 जनवरी को भी उसके द्वारा बार-बार कॉल कर गाली दी जा रही थी।

Block Road Ara Crime:शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह अपने घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक होटल के नजदीक खड़ा था। तभी दो बाइक पर सवार छह लड़के आए। उसमें से एक लड़का बाइक से उतर कर उसका कॉलर पकड़ लिया और बदतमीजी करने लगा। उसने काॅलर छुड़ाकर भागने का प्रयास किया, तो बाइक सवार लड़कों द्वारा उस पर फायरिंग कर दी गयी। उसमें एक गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लग गई।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि अबतक की जांच में एक लड़की से दोस्ती के विवाद में गोली मारने की बात सामने आयी है। सभी लड़के आपस में परिचित हैं। फायरिंग में शामिल तीन लड़कों की पहचान कर ली गई है। बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके लिए छापेमारी की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular