HomeNewsक्राइमनवादा थाना: आरा में इंटर के छात्र को मारी गोली,जख्मी

नवादा थाना: आरा में इंटर के छात्र को मारी गोली,जख्मी

Nawada Thana Crime/Bihar/Ara: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित एक होटल के पास शुक्रवार की शाम इंटर के एक छात्र को गोली मार दी गयी। गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है।

jay kumar

जख्मी छात्र संदेश थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव निवासी अशोक कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार है। वर्तमान में वह आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा हाता में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।‌

इधर, छात्र ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह ब्लॉक रोड स्थित होटल के समीप मैदान में अपने दोस्तों संग खेलने गया था। उस दौरान चार बाइक पर सवार मुंह बांधे कुछ लोग आये और आपस में बहस करने लगे। इसके बाद वे लोग फायरिंग करने लगे।

फायरिंग देख सभी दोस्त भागने लगे। तभी उसके दाहिने पैर में गोली लग गयी, जिससे वह जख्मी होकर गिर पड़ा। तब उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए लिए उसे अस्पताल लाया गया।‌ Nawada Thana Crime सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और जख्मी छात्र से घटना की जानकारी ली।

इधर, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के विवाद में गोली चलने की बात कही जा रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से घटना की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular