Homeबिहारआरा भोजपुरआरा गांगी नदी में तैरते दो छात्रों का शव बरामद

आरा गांगी नदी में तैरते दो छात्रों का शव बरामद

Ara Gangi river-गांगी नदी में डूबे दो स्कूली छात्रो का शव बरामद

Bijay singh

खबरे आपकी आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा पुल स्थित गांगी नदी (Ara Gangi river) में डूबे दो स्कूली छात्रो का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। परिजनो ने बुधवार की सुबह नदी से दोनो शव को बरामद किया। जानकारी के अनुसार मृतकों में टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला निवासी मो. मुर्तजा का 8 वर्षीय पुत्र मो. शाहबाज एवं दूसरा उसी मोहल्ले के स्व.गुड्डू खान का 17 वर्षीय पुत्र तनवीर है।

Ara Gangi river- बरहबतरा पुल के समीप की घटना

इधर मृतक मो. शाहबाज के पिता मो. मुर्तजा ने बताया कि उनका बेटा मोहल्ले के ही तनवीर एवं दो साथियों के साथ घर से घूमने निकला था। उसी दरमियान वह अपने साथियो के साथ बरहबतरा पुल स्थित गांगी नदी के किनारे चला गया।जहां वह शौच करने के बाद वह गांगी नदी तट के समीप गया, तभी वह असंतुलित होकर नदी में गिर पड़ा और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसका दोस्त तनवीर भी बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों पानी में डूब गए।

Ara Gangi

दोनों को पानी में डूबता देख उसके साथ रहे अन्य दो साथियों ने हो-हल्ला करना शुरू किया। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। एनडीआरएफ की टीम भी आई थी और शव की काफी खोजबीन की थी। लेकिन मंगलवार की शाम तक शव नहीं मिल पाया था।

शहर के बरहबतरा पुल स्थित गांगी नदी में मंगलवार की दोपहर घटी थी घटना, बुधवार की सुबह मिला शव

आज सुबह जब मृतकों के परिजन एक बार फिर वहां गए तो उन्होंने देखा कि मो. शाहबाद का शव नदी में तैर रहा है।जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके कुछ देर बाद ही उसके दोस्त तनवीर का भी शव पानी में तैरता दिखा। जिसके बाद उसे भी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पानी से बाहर निकाला गया।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

ranjna
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular