Homeबिहारआराभोजपुर में दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो...

भोजपुर में दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Buxar-Patna Four-lane: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Buxar-Patna Four-lane
  • दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
  • जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 6 लाख 35 हजार रुपये आँका गया

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली एक ट्रक एवं ऑटो द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर ले जाया जा रहा है।

Buxar-Patna Four-lane : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर नदी पुल के पास ट्रक से …

बक्सर-पटना फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर नदी पुल के पास से एक 10 चक्का ट्रक में बने गुप्त तहखाने से कुल 1152 पीस में कुल 628.200 लीटर विदेशी शराब बरामद

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध को गुप्त सुचना मिली की हरियाणा की और से एक ट्रक द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना, बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर नदी पुल के पास से एक 10 चक्का ट्रक में बने गुप्त तहखाने से कुल 1152 पीस में कुल 628.200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया, वाहन पर यूपी का निबंधन संख्या अंकित पाया गया। टीम ने वाहन के चालक मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत बिशनपुर बधनगरी गांव निवासी जयशंकर पंडित के पुत्र राहुल कुमार पंडित को गिरफ्तार कर लिया।

बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मोड़ के पास से…

बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मोड़ के पास से एक ऑटो से 240 पीस में कुल 43.200 लीटर विदेशी शराब बरामद

दूसरी ओर टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर वाहन जाँच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मोड़ के पास से एक ऑटो से 240 पीस में कुल 43.200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया, वाहन पर पटना (बिहार) निबंधन संख्या संख्या अंकित पाया गया। टीम ने वाहन के चालक पटना जिले के दानापुर थाना अंतर्गत दानापुर गांव निवासी शरबजीत राय के पुत्र नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 6 लाख 35 हजार रुपये आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना, (बिहार) ले जाया जा रहा था।

छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे। गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु न्यायलय में सुपुर्द कर दिया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular