Homeबिहारआरा भोजपुरआरा मे बड़ी मठिया से शिवगंज दुर्गा मंदिर तक अतिक्रमण के विरुद्ध...

आरा मे बड़ी मठिया से शिवगंज दुर्गा मंदिर तक अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान

encroachment in Ara नगर आयुक्त के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

encroachment in Ara आरा शहर के मठिया मोड़ से लेकर शिवगंज दुर्गा मंदिर तक गुरुवार की दोपहर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। जेसीबी के द्वारा अस्थायी निर्माण को ध्वस्त किया गया। इससे अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी का आलम रहा। अतिक्रमणकारी अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों की ओर लेकर भागते दिखे। कुछ लोग ठेला पर अपनी गुमटी को लेकर जाते दिखे। देखते ही देखते अतिक्रमण से सिकुडी सड़कें चौड़ी दिखने लगी।

  • सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया
  • जेसीबी से अस्थायी निर्माण को किया गया ध्वस्त

जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर के बड़ी मठिया से लेकर शिवगंज दुर्गा मंदिर तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों और फुटपाथ पर कब्जा जमाया अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। सदर अस्पताल के मुख्य समेत दोनो द्वार के समीप अस्थाई निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई। तकरीबन 2 से ढाई घंटे तक चले अभियान में अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें चौड़ी दिखने लगी। लोगों इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। हालांकि अभियान की समाप्ति के बाद कई जगह अतिक्रमणकारी पुनः अपने स्थान पर काबिज हो गए और अस्थायी निर्माण करने लगे।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

फेसबुकिया प्रेम में घर छोड़ फरार हुई युवती

ranjna
Shadow
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular