Homeचर्चित न्यूजआरा-फेसबुकिया प्रेम में घर छोड़ फरार हुई युवती

आरा-फेसबुकिया प्रेम में घर छोड़ फरार हुई युवती

युवती की गोपालगंज के रहने वाले युवक से चार हुई आंखे

परिजनों द्वारा नवादा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

आरा।कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए सरकारों की कोशिशों ने कई प्रेमियों को दूर कर दिया हो,लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये हुये प्यार ने दो प्रेमियों को लॉकडाउन तोड़ने पर मजबूर कर दिया।जी हां लॉकडाउन के साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं।

jay kumar

इसी क्रम में फेसबुक के जरिये आरा शहर की एक युवती का गोपालगंज के रहने वाले युवक से आंखे चार हो गयी। फेसबुक के माध्यम से दोनों में बात होने लगी। उसके बाद युवती प्रेमी चक्कर में घर से भाग गयी।कोरोना के संक्रमण का डर-भय भी इन्‍हें भी प्रभावित नही कर सका।

इसे लेकर युवती के परिजनों द्वारा नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस मोबाइल के जरिये दोनों की तलाश कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular