Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभाई की शादी में गांव आये मोटर मैकेनिक ने फांसी लगा की...

भाई की शादी में गांव आये मोटर मैकेनिक ने फांसी लगा की खुदकशी

Maharaja – शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गांव की गुरुवार की सुबह की घटना

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा Maharaja गांव में गुरुवार की सुबह एक मोटर मैकेनिक ने खुदकुशी कर ली। अपने ही घर में फांसी लगा कर उसने जान दे दी। गमछे का फंदा बना कर वह पंखे की कुंडी से लटक गया था। मृत मोटर मैकेनिक महरजा गांव निवासी राम बहादुर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र पिंटू सिंह उर्फ पेंटर है। वह कोलकाता में एक गैरेज में मोटर मैकेनिक का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि खुदकुशी किये जाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

jay kumar

परिजनों के अनुसार उसके चचेरे भाई मोहन सिंह की शादी थी, उसमें भाग लेने के लिये इसी माह 3 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ Maharaja गांव आया था। बुधवार की रात वह खाकर छत पर सोने चला गया। गुरुवार की सुबह काफी देर तक वह नहीं जगा, तो पत्नी उसे  उठाने गई। दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने आवाज नहीं दी। उसके बाद उसने इसकी सूचना घरवालों को दी। इस पर परिजन छत पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो वह गमछे का फंदा बना कर पंखे की कुंड से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

  • घर वाले मोटर मेकेनिक को बता रहे मानसिक रूप से कमजोर
  • घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। उसके परिजनों का कहना है कि पिंटू थोड़ा मंदबुद्धि था। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं उसकी मौत के बाद घर में रोना-धोना मच गया। पत्नी पम्मी और बच्चों समेत घर के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके परिवार में पुत्र पीयूष और हरिजी है।

फेसबुकिया प्रेम में घर छोड़ फरार हुई युवती

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular