Homeबिहारआरा भोजपुरआरा सब्जी गोला रोड एवं मीरगंज में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया गया...

आरा सब्जी गोला रोड एवं मीरगंज में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया गया अभियान

encroachment in Ara – अतिक्रमणकारी अपने सामानों को लेकर भागते दिखे

encroachment in Ara आरा। शहर के सब्जी गोला रोड एवं मीरगंज में मंगलवार की दोपहर अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम द्वारा सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर जमे अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारी अपने सामानों को लेकर भागते दिखे। देखते ही देखते अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें चौड़ी दिखने लगी। निगम के इस कार्य की लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम मंगलवार की दोपहर बाद जेसीबी मशीन के साथ सब्जी गोला रोड में पहुंची। उसके बाद सब्जी गोला रोड के दोनों ओर फुटपाथ पर जमे अतिक्रमणकारियों को हटाया। यह अभियान तकरीबन दो घंटे तक चलता रहा। इस दौरान दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण नही करने की हिदायत दी गई। वही मीरगंज में अस्थायी दुकानो को हटाया गया। अफसरो का कहना है कि अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान लगातार 10 दिन तक चलता रहेगा।

बता दें कि सब्जी गोला रोड एवं मीरगंज में अतिक्रमण एवं वाहनों की बेतरतीब ढंग से पार्किंग को लेकर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। आलम यह है कि बड़हरा एवं सिन्हा से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

युवक ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular