Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

आरा में बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

bike thieves – टाउन थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चोर गिरोह के दो सदस्य को किया गिरफ्तार

bike thieves आरा शहर की टाउन थाना की पुलिस ने बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर मीरगंज से चोरी की एक पल्सर बाइक भी बरामद की गयी है। पकड़े गये गिरोह के सदस्यों में राहुल कुमार और प्राण शामिल हैं। दोनों शहर के मीरगंज के ही रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पहले भी बाइक चोरी में जेल जा चुके हैं।

jay kumar

बताया जाता है कि कुछ रोज पहले टाउन थाना इलाके से एक बाइक चोरी गयी थी। पुलिस उसकी जांच में जुटी थी। इसी क्रम में दोनों पुलिस की रडार पर आ गये। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की, तो गिरोह का खुलासा हो गया। बाद में इन दोनों की निशानदेही पर पल्सर बाइक बरामद की गयी। बताया जा रहा है कि बरामद पल्सर बाइक पिछले दो-तीन दिनों से मीरगंज स्थित नगर निगम के एक अफसर के सरकारी आवास के सामने वाली गली में खड़ी थी।

युवक ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular