Homeआरा भोजपुरशाहपुरसुरक्षा व्यवस्था पर शाहपुर नपं प्रशासन मौन, महीनों से खराब पड़े हैं...

सुरक्षा व्यवस्था पर शाहपुर नपं प्रशासन मौन, महीनों से खराब पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे

CCTV Cameras Shahpur : भोजपुर जिले का शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब दो माह से पूरी तरह से ठप पड़े हैं।

  • हाइलाइट: CCTV Cameras Shahpur
  • शाहपुर नगर पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल:
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, बाइक चोरी की घटनाएं

आरा, भोजपुर। जिले का शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब दो माह से पूरी तरह से ठप पड़े हैं। लाखों रुपए की लागत से स्थापित ये अत्याधुनिक कैमरे आज केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं।

सुरक्षा को लेकर वर्ष 2022 में नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों, शाहपुर थाना मोड़, प्रखंड मुख्यालय गेट और पुरानी बाजार, गैस एजेंसी, छोटी मठिया (टेड़ी गली) बड़ी मठिया, सेमारिया मोड़ जैसे संवेदनशील स्थानों पर 19 से अधिक हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में साक्ष्य जुटाने के लिए शाहपुर थाना प्रभारी के कार्यालय में डीवीआर और एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि स्थानीय पुलिस पूरे नगर की निगरानी कर सके।

CCTV Cameras Shahpur :चोरों की पहचान करने में हो रही कठिनाई

दुर्भाग्यवश, रखरखाव के अभाव में आज ये सभी उपकरण निष्क्रिय हो चुके हैं। वर्तमान समय में शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बाइक चोरी और अन्य छोटी-बड़ी अपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों का काम न करना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। जब भी कोई घटना घटित होती है, तो फुटेज न मिल पाने के कारण चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में पुलिस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच समन्वय का अभाव:

स्थानीय पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरों के संचालन, बिजली आपूर्ति और तकनीकी रख-रखाव की पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत कार्यालय की है। इसके विपरीत, नगर पंचायत की ओर से अब तक इन कैमरों की मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सवाल यह उठता है कि जब लाखों रुपए इनको लगाने में खर्च किया गया है, तो फिर उनके संचालन को सुनिश्चित करने में इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है?

इधर, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर थाना में स्थापित है। कैमरों में तकनीकी खराबी है इसकी सूचना थाना द्वारा नपं कार्यालय को नही दी है। लेकिन मामला संज्ञान में आने के दो दिनों भीतर सभी ख़राब कैमरों की ठीक करा दिया जाएगा।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular