Homeबिहारआरा भोजपुरनशेड़ी देवर ने दो भाभियों को किया जख्मी

नशेड़ी देवर ने दो भाभियों को किया जख्मी

Chakardah: नशे मे धुत देवर ने दो भाभियो को पीटा

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव में बुधवार की शाम नशे में धुत देवर ने दो भाभियों की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे दोनों जख्मी हो गई। उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मियो में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव निवासी सत्येंद्र राम की पत्नी फुलकुमारी देवी एवं धर्मेंद्र राम की पत्नी सोनामुखी देवी है। दोनों रिश्ते में जेठानी एवं देवरानी है। इधर, जख्मी सोनामुखी देवी के पति धर्मेंद्र राम ने बताया कि उनका छोटा भाई शराब के नशे में आकर बराबर घर में गाली-गलौज करता है।

Chakardah:जख्मियो का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

धर्मेंद्र राम ने बताया कि बुधवार की शाम शराब के नशे में वह घर पर आकर गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान जब उसकी पत्नी सोनामुखी देवी एवं भाभी फुलकुमारी देवी ने इसका विरोध किया तो उसने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गंभीर रूप से जख्मी जेठानी एवं देवरानी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular