HomeNewsथाना परिसर से चौकीदार की बाइक चोरी

थाना परिसर से चौकीदार की बाइक चोरी

Chakudar bike – पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Chakudar bike आरा। भोजपुर जिले में थाना कैंपस से ही एक बाइक चोरी चली गयी। बाइक एक चौकीदार की बतायी जा रही है। घटना कृष्णागढ़ थाना की है। चोरी की इस घटना से थाना और पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी और हड़कंप मचा है। पुलिस चोर की पहचान व धरपकड़ में जुटी है। इसके लिये थाने में लगी सीसीटीवी को खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि एक चौकीदार अपनी बाइक से थाने में गया था। इस दौरान बाइक खड़ी कर वह कुछ काम करने लगा। तभी चोर उसकी बाइक लेकर भाग निकले। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लग सकी। बताया जा रहा है कि घटना थाने की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। उस आधार पर पुलिस चोर की पहचान में लगी है।

गिरफ्तारी नहीं करने और केस पेंडिंग रखने पर नपे सहार थानाध्यक्ष, लाइन क्लोज

कैसे बना चुल्हाई यादव हजरत का खादिम और चुल्हाई खादिम का बना मजार: पढ़े पूरी कहानी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular