Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजगिरफ्तारी नहीं करने और केस पेंडिंग रखने पर नपे सहार थानाध्यक्ष, लाइन...

गिरफ्तारी नहीं करने और केस पेंडिंग रखने पर नपे सहार थानाध्यक्ष, लाइन क्लोज

Manindra Kumar लाइन क्लोज सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को बनाया गया नया थाना इंचार्ज

आरा। अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करने और केस पेंडिंग रखने में सहार थाने के थानेदार Manindra Kumar नप गये। भोजपुर पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने थानेदार मनिंद्र कुमार को लाइन क्लोज कर दिया। वहीं दारोगा प्रवीण कुमार को सहार का नया थाना इंचार्ज बनाया गया है। एसपी हर किशोर राय द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है।

jay kumar

उन्होंने बताया कि दारोगा मनिंद्र कुमार पूर्व में धनगाईं और टाउन सहित कुछ थानों में रह चुके हैं। इस दौरान आईओ के रूप उनके द्वारा बेवजह सौ से अधिक केस पेंडिंग रखा गया है। साथ ही सहार थानेदार के रूप में भी अपराधियों और केस में आरोपितों की काफी कम गिरफ्तारी की गयी है। इसे लेकर सहार के थानेदार को लाइन क्लोज कर दिया है। उनके बदले दारोगा प्रवीण कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

एसपी ने बताया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अपराधियों और केस में आरोपितों की धरपकड़ के साथ केसों के डिस्पोजल की गति भी बढ़ानी होगी।

पंडित राजीव गांधी से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी तक सभी प्रधानमंत्री का सुरक्षा अधिकारी रहा ये शख्स

कैसे बना चुल्हाई यादव हजरत का खादिम और चुल्हाई खादिम का बना मजार: पढ़े पूरी कहानी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular