HomeNewsक्राइमआरा में रिटायर फौजी के पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली

आरा में रिटायर फौजी के पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली

PakadiyaBar Ara : गोली मारकर युवक से मोबाइल और रुपए से भरा पर्स छीना

चिकित्सक डॉ. विकास सिंह जख्मी युवक का सदर अस्पताल के ओटी में कर रहे ऑपरेशन

PakadiyaBar Ara आरा। आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एनएच-84 पर गजराजगंज ओपी के पकडिया बर के समीप रविवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को लूटपाट के दौरान गोली मार दी। इस दौरान अपराधियों ने जख्मी युवक का मोबाइल और पर्स लूट लिया। गोली से जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अपराधियों की संख्या चार बतायी जा रही है। वे दो बाइक पर सवार थे। अपराधियों ने घटनास्थल पर तकरीबन तीन राउंड फायरिंग की है। जख्मी युवक का सदर अस्पताल के रोटी में चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ऑपरेशन कर रहे हैं।

jay kumar
  • जीजा के श्राद्धकर्म में भाग लेकर युवक लौट रहा था पटना
  • चार की संख्या में थे बाइक सवार बदमाश, तकरीबन तीन राउंड की फायरिंग
  • गजराजगंज ओपी के पकडिया बर के समीप घटी घटना

PakadiyaBar Ara जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी युवक पटना जिले के रूपस महाजी गांव निवासी रिटायर फौजी उमेश कुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सिंह है। बताया जाता है कि वह अपने जीजा के श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए गजराजगंज ओपी के नवादा बेन गांव गया हुआ था। शनिवार की शाम वह बाइक से वापस पटना जा रहा था। इसी क्रम में पकडियाबर के समीप दो बाइक पर सवार चार की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली दाहिने साइड जांघ में लग गई। जो अंदर फंसी हुई है। सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस घटना सदर अस्पताल पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

पंडित राजीव गांधी से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी तक सभी प्रधानमंत्री का सुरक्षा अधिकारी रहा ये शख्स

कैसे बना चुल्हाई यादव हजरत का खादिम और चुल्हाई खादिम का बना मजार: पढ़े पूरी कहानी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular