Homeआरा भोजपुरबिहियाभोजपुर में अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ 2 अपराधकर्मी गिरफ्तार

भोजपुर में अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ 2 अपराधकर्मी गिरफ्तार

Chakwath: बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गाँव में हथियार एवं कारतूस के साथ पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 1 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस तथा 01 खोखा बरामद हुआ।

  • हाइलाइट :-
    • अपराधियों के खिलाफ भोजपुर पुलिस की कार्रवाई जारी
    • घटना को अंजाम देने से पूर्व अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ 2 अपराधकर्मी गिरफ्तार

Chakwath बिहिया/आरा: भोजपुर पुलिस की टीम ने बिहिया इलाके में छापेमारी कर एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने घटना कारित करने से पहले हथियार एवं कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से 1 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस तथा 01 खोखा बरामद हुआ।

यह जानकारी एसपी प्रमोद कुमार ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी, उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर 2023 को समय करीब 6 बजकर 10 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहिया थानान्तर्गत चकवथ गांव में 2 अपराधकर्मी अवैध हथियार लिये घूम रहे हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पढ़ें :- बिहिया पुलिस दल पर पथराव व फायरिंग मामले में 50 पर प्राथमिकी दर्ज

सूचना के सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में थानाध्यक्ष बिहिया एवं सशस्त्र बल शामिल थे। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब साढ़े छह बजे बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गाँव में बताये हुए स्थान का चारों तरफ से घेराबंदी किया गया, तो पुलिस बल को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास किया गया। टीम के द्वारा घेराबंदी कर उक्त दोनों व्यक्ति को पकड लिया गया।

गिरफ्तार लोगों में बिहिया थाना क्षेत्र के सुनील सिंह उर्फ दहारू सिंह एवं उसका पुत्र टुना सिंह है। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस तथा 1 खोखा एवं दूसरे व्यक्ति के पास से 1 जिंदा कारतुस बरामद किया गया। इसमें संलिप्त 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में बिहिया थाना कांड दर्ज आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- अपहरण कांड में पूछताछ हेतु बिहिया पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular