HomeNewsबिहारचरपोखरी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो अपराधियों को...

चरपोखरी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो अपराधियों को दबोचा

Charpokhari police: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल की है।

  • हाइलाइट: Charpokhari police
  • रुपये छीनकर कर भाग रहे अंतरजिला गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार
  • चरपोखरी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को दबोचा
  • लूटे गए पैसे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को बैंक से घर जा रहे एक व्यक्ति से पैसे छीनकर भाग रहे अंतरजिला गिरोह के दो अपराधियों को गड़हनी पुल के समीप गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी पुल के पास हुई। अपराधियों ने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये की छिनतई की थी। घटना के तुरंत बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के सहयोग से, भाग रहे इन दोनों अपराधियों को मौके पर ही दबोच लिया।

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान वैशाली जिले के सदर थाना अंतर्गत बिशुनपुर बालाधारी गांव निवासी राजू पांडेय के पुत्र अजूबा कुमार और इसी जिले के करताहा थाना अंतर्गत घटारो चतुर्भुज गांव निवासी राजू पांडेय के पुत्र पिन्टु कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है।

पुलिस ने इन अपराधियों के पास से छिनतई के 10 हजार रुपये नकद तथा अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular