Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में राजद नेताओं के बीच उभरा आंतरिक कलह, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

जगदीशपुर में राजद नेताओं के बीच उभरा आंतरिक कलह, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

Jagdishpur RJD leaders: पूर्व विधायक रामविशुन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भीतरघातियों पर तीखा हमला करते हुए अपनी बात रखी है।

  • हाइलाइट: Jagdishpur RJD leaders
    • भाई दिनेश ने कहा जनता फैसला करें की विरोध किसका होना चाहिये

आरा (भोजपुर) जगदीशपुर के पूर्व विधायक का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में पूर्व विधायक रामविशुन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भीतरघातियों पर तीखा हमला करते हुए अपनी बात रखी है। हालांकि, आपका लोकप्रिय समाचार वेबसाइट ‘खबरें आपकी’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इसमें लगाए गए आरोप और टिप्पणियाँ, जिले में राजद के आंतरिक कलह को उजागर करते है।

वीडियो में, रामविशुन सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि “जो पार्टी के साथ भीतरघात किया है, उसको राजद में रहने का हक नहीं है। सूची में भाई दिनेश भी है।” उनका यह बयान राजद के पूर्व विधायक भाई दिनेश पर सीधा हमला है, जो व्यक्तिगत मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप ने जगदीशपुर के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया हैं।

लोहिया जी द्वारा भाई दिनेश पर लगाए गए आरोपों में कहा गया है, “वो पार्टी के नाम पर अपने को जिंदा रखना चाहता है,” और “तेजस्वी जी, लालू जी ने इसे पार्टी में नहीं लाया है। जगतानंद सिंह से पुर्जा लेकर यह पार्टी में आया है।” इन आरोपों से यह स्पष्ट होता है कि लोहिया जी राजद के प्रति भाई दिनेश की वफादारी और निष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं।

इसके अलावा, लोहिया जी ने कहा, “पिंकू से पैसा लिया और वोट दिया तीर को, यह सब डॉग है, यह सब का कहीं वैल्यू नहीं है।” यह कठोर शब्द भाई दिनेश के मनोबल को गिरा सकते हैं, जो लगातार आम जनता की आवाज बने हुए हैं। पूर्व विधायक रामविशुन सिंह लोहिया का यह दावा कि “गलत-गलत आदमी को पार्टी में लाकर के जगतानंद सिंह ने पार्टी को कमजोर किया,” राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

लोहिया जी ने यह भी कहा कि “हमारे तेजस्वी जी ने मीटिंग में कहा था कि जो दूसरे पार्टी से आए हैं, वे टिकट का उम्मीद नहीं रखेंगे और देख लीजिए जो दूसरे पार्टी भाजपा, जदयू में जाकर के लौटे हैं भोजपुर में, उन लोगों को टिकट मिला है क्या? इस वीडियो के प्रसार ने राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया है।

वही, भाई दिनेश द्वारा जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं, राजद कार्यकर्ताओं, समर्थकों, नेताओं और लोकतंत्र के मालिकों को संबोधित करते निवेदन किया है की वे फैसला करें की विरोध किसका होना चाहिये। उन्होंने कहा अगर आपको लगता है कि हमारे ऊपर लगाया गया आरोप गलत है तो पूर्व विधायक रामविशुन सिंह और इनके पुत्र जो विगत चुनाव में राजद के प्रत्याशी थे उनका विरोध करें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular