Kidnapper arrested: आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई स्मृति द्वार के समीप मेन रोड पर स्थित लाइन होटल के कर्मचारी का अपहरण कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।
- हाइलाइट:Kidnapper arrested
- एक स्कॉर्पियो, चार मोबाइल, एक दाब एवं एक पुलिस का डंडा बरामद
- धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई स्मृति द्वार के समीप लाइन होटल पर शनिवार की रात घटी घटना
आरा। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई स्मृति द्वार के समीप मेन रोड पर स्थित लाइन होटल के कर्मचारी का अपहरण कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। जब कि एक बदमाश फरार हो गया। उनकी गिरफ्तारी पीरो थाना क्षेत्र के रजेयां गांव से की गई। इस दौरान अपहरण में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया गया। वही बदमाशों के पास रहे चार मोबाइल, एक दाब एवं एक पुलिस का डंडा बरामद किया गया।
गिरफ्तार बदमाशों में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के करवनिया गांव निवासी स्व. नंदकिशोर सिंह का पुत्र प्रमोद कुमार, उसी गांव के निवासी लक्की सिंह का पुत्र रविंद्र कुमार एवं कमलेश सिंह का पुत्र शिवम कुमार सिंह शामिल है। जबकि फरार बदमाश बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के कैसर गांव निवासी जीतू कुमार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अपहरण हुए होटल कर्मचारी समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा बाजार गांव निवासी स्व. रामस्वरूप भगत का पुत्र धर्मेंद्र भगत है। वह कई महीनो से लाइन होटल में काम करता है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी।
Kidnapper arrested : स्कॉर्पियो में जबरन बैठा कर भाग निकले
बताया जाता है कि 15 अगस्त की रात आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर धनगाई स्मृति द्वार के समीप मेन रोड पर स्थित लाइन होटल में जब होटल कर्मी धर्मेंद्र भगत एवं एक ट्रक चालक में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। तभी स्कार्पियो से शिवम कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, प्रमोद कुमार एवं जीतू कुमार वहां पहुंचे और ट्रक चालक की तरफ से बोलने लगे। तभी उनके बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र भगत को जबरन अपने स्कॉर्पियो में बैठा उसका अपहरण कर वहां से भाग निकले।
तब उसी होटल के कर्मचारियों द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय थानाध्यक्ष को दी और उसके द्वारा चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके पश्चात पुलिस उसके सकुशल बरामदगी को लेकर पीरो रजेंया गांव पहुंची, तो पुलिस को देख जीतू कुमार मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात पुलिस ने चारों के खिलाफ धनगाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। वही पुलिस फरार जीतू कुमार की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।















