Jagdishpur: जगदीशपुर-पीरो रोड में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दलीपपुर मोड़ के पास से एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।
- हाइलाइट: Jagdishpur
- जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ रुपये आँका गया
- पंजाब से बिहार के मुजफ्फरपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था जब्त शराब
आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की पंजाब कि ओर से एक ट्रक द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर ले जाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 1 अगस्त को मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा संयुक्त रुप से छापेमारी की गई।
Jagdishpur: दलीपपुर मोड़ के पास से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
इसी क्रम में जगदीशपुर-पीरो रोड में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दलीपपुर मोड़ के पास से एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। वाहन पर महाराष्ट्र का निबंधन संख्या अंकित पाया गया।
टीम ने वाहन के चालक महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के लोहा थाना क्षेत्र के पांगरी गांव निवासी गोविन्द केशवा सूर्यवंशी एवं उसी गांव में निवास अनित्य मारुती बुदुक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त वाहन से कुल 14748 पीस में 8071.920 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य 1 करोड़ के करीब आँका गया। जप्त शराब को पंजाब से मुजफ्फरपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था।
छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक राणा विकाश कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।















