Jagdishpur police: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
- हाइलाइट: Jagdishpur police
- बाजार से घर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को घटी थी घटना
आरा। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। दुष्कर्म करने आरोप उसी गांव के निवासी युवक पर लगाया जा रहा है। सूचना पाकर स्थानीय थाना त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि गुरुवार की शाम जब किशोरी बाजार से घर वापस लौट रही थी। इसी बीच आरोपी द्वारा उसे पड़कर सुनसान जगह ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके द्वारा किसी को इसके बारे में बताने से मना किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गयी। जब किशोरी घर वापस लौटी, तो उसने अपनी आपबीती परिजनों को बताई।
जिसके पश्चात पीड़िता के पिता के द्वारा गांव के ही निवासी अयोध्या पंडित के पुत्र विकेश कुमार उर्फ टुइयाँ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकेश कुमार उर्फ़ टुइयाँ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।















