HomeNewsबिहारआरा: बड़ी घटना टली, अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

आरा: बड़ी घटना टली, अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

weapons: नगर थाना पुलिस ने किसी गंभीर घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

  • हाइलाइट:
    • बडी घटना को अंजाम देने के पूर्व हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
    • एक देसी पिस्टल (मैगजीन सहित) दो जिंदा कारतूस तथा दो खोखा बरामद

आरा। नगर थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर आनंद नगर मोहल्ले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने किसी गंभीर घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही हथियार (weapons) के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी से संभावित आपराधिक वारदात टल गई है।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल (मैगजीन सहित), दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं।

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टाउन थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आनंद नगर में एक युवक अवैध हथियार लिए घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसका सत्यापन किया। सत्यापन के उपरांत, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

टाउन थाना में गिरफ्तार बदमाश हिमांशु कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार हिमांशु कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए एक बैंक लूटकांड में भी आरोपित रहा है और उस मामले में जेल भी जा चुका है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular