Charpokhri thana: भोजपुर जिले की चरपोखरी थाना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को अहम उपलब्धि हासिल हुई।
- हाईलाइट: Charpokhri thana
- एक लोडेड पिस्तौल, दो मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद
- बाइक चेकिंग अभियान के दौरान चरपोखरी थाना पुलिस को मिली उपलब्धि
आरा। जिले की चरपोखरी थाना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को अहम उपलब्धि हासिल हुई। इस दौरान हथियार व कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, उनके पास से एक अवैध लोडेड पिस्तौल, दो मैंगजीन, 11 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद हुआ।
Charpokhri thana : चरपोखरी थाना पुलिस को मिली उपलब्धि
इसकी जानकारी पीरो एसडीपीओ स्नेह सेतू द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई। उन्होने बताया कि एसपी राज के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 7 जुलाई को चरपोखरी थाना द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बिना रजिस्ट्रेशन की काले रंग की यामाहा आरवन-5 बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवको को रोकने का इशारा किया गया।
पुलिस को देखकर दोनों ने मुड़कर भगाने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। एसडीपीओ ने बताया पकड़े गए लोगों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी रमेश चौधरी का पुत्र विकास चौधरी उर्फ गोलू चौधरी तथा नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी संतोष पांडेय का पुत्र विशाल कुमार है।
वर्तमान में विशाल कुमार चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में रहता है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड पिस्तौल, दो मैगजीन ,11 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल तथा एक बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार विकास चौधरी उर्फ गोलू चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में उदवंतनगर थाना के दो मामलों में आर्म्स एक्ट का आरोपी रहा है।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने दानापुर से 1लाख 60 हजार रुपए में पिस्टल खरीदा था। दोनो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। एसडीपीओ ने बताया गिरफ्तार दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

