Bikrant singh sahar : भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में बुधवार की सुबह जमीन के विवाद में एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई।
- हाईलाइट : Bikrant singh sahar
- इलाज के लिए सहार सीएचसी लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
- सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना
आरा। जिले के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में बुधवार की सुबह जमीन के विवाद में एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। इलाज के लिए सहार सीएचसी लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतख को काफी करीब से सर एवं शरीर के अन्य जगहो पर चाकू मारी गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का 34 वर्षीय पुत्र विक्रांत सिंह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर कुछ माह से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह उसी विवाद में एक बार तूल पकड़ लिया, जिसको लेकर आरोपी पक्ष के लोगों से नोंकझोंक हुई।
जिसके बाद आरोपियों द्वारा उस पर चाकू वार कर दिया गया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सहार सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया इसके पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई करने एवं आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है।

