Homeबिहारआराभोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने बावर्ची को मारी चार गोली

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने बावर्ची को मारी चार गोली

Ara Bampali: भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने लखीसराय निवासी बावर्ची को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

  • हाइलाइट: Ara Bampali
    • जख्मी युवक का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • अपराधियों ने काफी करीब से बाबर्ची को मारी चार गोली
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
    • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली बांध के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा, बिहार: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली बांध के समीप गुरुवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक बावर्ची को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लखीसराय निवासी युवक को सिर और ठुड्डी पर चार गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Ara Bampali: बामपाली बांध के समीप हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बामपाली बांध के समीप हुई इस वारदात में बावर्ची राजू पासवान (32) को काफी करीब से निशाना बनाया गया। बदमाशों ने उसे तीन गोलियां सिर के पिछले हिस्से में और एक गोली ठुड्डी पर मारी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही, डायल 112 नंबर पुलिस वाहन मौके पर पहुंची और घायल राजू को आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

घायल राजू पासवान लखीसराय जिले के किउल थाना क्षेत्र के हरिजन कॉलोनी वृंदावन का निवासी है। वह पेशे से बावर्ची है और होटल में खाना बनाने का काम करता रहा है। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था।

घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। ओपी इंचार्ज ने बताया कि राजू पासवान एक बावर्ची है और उसने कई होटलों में काम किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि खाना बनाने के दौरान उसका होटल संचालक से कुछ विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया इसी विवाद को गोली मारने का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

घायल राजू पासवान का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि युवक को कुल चार गोलियां लगी थीं। सफल ऑपरेशन के बाद सभी बुलेट्स निकाल दिए गए हैं और क्षतिग्रस्त अंगों की मरम्मत कर दी गई है। डॉ. सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है और उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular