Udwantnagar Thana: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम: उदवंतनगर थाना परिसर में कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।
- हाइलाइट: Udwantnagar Thana
- जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सुनी शिकायत
- त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
- उदवंतनगर थाना परिसर में आयोजित हुआ जनता दरबार कार्यक्रम, बांटा गया कंबल
आरा, बिहार: भोजपुर जिले में पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक श्री राज द्वारा गुरुवार को उदवंतनगर थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जहाँ उन्होंने सीधे आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Udwantnagar Thana: एसपी राज ने पुलिस पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
एसपी के जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में ज्यादातर मामले भूमि विवाद, घरेलू विवाद, दहेज उत्पीड़न आदि से संबंधित आए। कुछ मामले केसों से भी संबंधित भी आए। श्री राज ने सभी मामलों को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित और न्यायसंगत समाधान के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक राज ने इस जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह कार्यक्रम पुलिसिंग की प्रभावशीलता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पहल गत 11 दिसंबर से विभिन्न चरणों में सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है और अब तक इससे आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान में काफी सहायता मिली है।
बता दें की एसपी का जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम अब आगामी 27 दिसंबर (शनिवार) को जगदीशपुर थाना में आयोजित किया जाएगा। जनता से संबंधित समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का यह बेहतरीन अवसर है। जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम के बाद उदवंतनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के सहयोग से ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

