HomeNewsकेमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के चुनाव की तिथि तय

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के चुनाव की तिथि तय

Chemist and Druggist Association election: जिला स्तर पर चलाया जा रहा सदस्यता अभियान

jay kumar

खबरे आपकी आरा/बिहार: भोजपुर जिला स्तर पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के सदस्यता अभियान व्यापक पैमाने पर से चलाया जा रहा है। बता दें कि भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन का त्रैवार्षिक आमसभा सह चुनाव प्रत्येक तीन साल पर होता रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते करीब सात वर्षो के बाद प्रस्तावित केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के चुनाव हेतु सदस्यता अभियान के तहत मतदाता सूची प्रकाशन की तयारी जोरो पर है! इसमें नये सदस्यों को जोडना एवं पुराने सदस्यों को रिन्यूवल किया जाता है। क्योंकि चुनाव के तिथि से 25 दिन पूर्व मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा मतदाता सूची प्रकाशन किया जाता है।

लेकिन भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के क्षेत्र लंबा होने के कारण सदस्यता निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने के कारण मुख्य चुनाव पदाधिकारी गोरखनाथ सिंह द्वारा 16 जनवरी के बजाय 20 फरवरी को त्रैवार्षिक आम सभा सह चुनाव की तिथि तय किया गया। इस आशय कि जानकारी मंटू दूबे द्वारा दी गई।

Chemist and Druggist
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के चुनाव की तिथि तय

Chemist and Druggist: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के छहः पदों पर होना है चुनाव

सदस्यता अभियान में शामिल लोगों में सतेंद्र सिंह, रामेश्वर नाथ पाठक, मंटू दूबे, अरविंद कुमार, दरोगा साह, कृष्णा प्रसाद, जयप्रकाश केशरी, मनीष कुमार, विनोद शर्मा, राम उमेद पाण्डेय, सुनील जैन, भरत सिंह, ददन सिंह, अशोक सिंह, राजीव कुमार, संजय सिंह सहित कई लोग शामिल हैं। इसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव एवं संगठन सचिव छहः पदों पर चुनाव होना है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular