Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsछठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, अब उगते सूरज की...

छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, अब उगते सूरज की होगी पूजा

आज छठ पूजा की रौनक देखते ही बनी। दोपहर के बाद से ही घाटों पर छठ व्रतियों का पहुंचना शुरु हो गया। बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य भेंट किया।

Chhath- 2024: आज छठ पूजा की रौनक देखते ही बनी। दोपहर के बाद से ही घाटों पर छठ व्रतियों का पहुंचना शुरु हो गया। बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य भेंट किया।

  • हाइलाइट : Chhath- 2024
    • छठ माता गीत से गूंजता रहा नगर, बाजे-गाजे के साथ घाटोंं पर पहुंची कई व्रती महिलाएं
    • प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल रहा तैनात, प्रकाश की थी पर्याप्त व्यवस्था

Chhath- 2024 आरा/शाहपुर: पूरे नगर में आज छठ पूजा की रौनक देखते ही बनी। दोपहर के बाद से ही घाटों पर छठ व्रतियों का पहुंचना शुरु हो गया। बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य भेंट किया। समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व मंगलकामना के महापर्व छठ पूजा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी घाटों पर हर साल आते हैं। शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा। मान्यता है कि छठ पूजा के कठिन व्रत को पूरा करने से छठी माई हर मनोकामना पूरी करती हैं।

Chhath- 2024 - छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, अब उगते सूरज की होगी पूजा

शाहपुर नगर पंचायत में इस बार भी छठ पूजा समितियों ने बढ़िया बंदोबस्त किया। घाटों की सफाई भी की गई। शाम होने से पहले ही व्रती तालाबों व नदियों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठ घाट पर पहुंचे। शाम को पूरे विधि-विधान से छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य एवं छठ माता की आराधना की। पूजा को लेकर नगर प्रशासन के पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक तत्पर दिखे लेकिन सफाई एनजीओ की बड़ी लापरवाही से लोगों की नाराजगी सोशल साइट पर काफी सारे कमेंट के रूप में देखने को मिली ।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

SDM संजीत कुमार, SDPO राजीव चंद्र सिंह स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य लोग भी व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं देने छठ घाटों पर पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ नगर के वार्ड 01 स्थित न्या पोखरा, वार्ड-02 के शिव मंदिर, वार्ड-06 के नारायणी नदी के तट पर तथा वार्ड -10 के कृषि फार्म स्थित पोखरे समेत अन्य घाटों पर रही। शाहपुर BDO शत्रुंजय कुमार सिंह नगर के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम, RO रश्मि सागर, पु. नि. कमलजीत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी महिला दरोगा स्वेता कुमारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे।

डूबते सूर्य को भेंट किया अर्घ्य: घाटों पर पहुंचे छठ व्रतियों ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य भेंट किया। शाम चार बजते बजते नदी और तालाब पर बने सभी घाट फुल हो गए। पैर रखने तक की जगह नहीं थी। भक्तों के आने जाने के लिए खास व्यवस्था नगर प्रशासन की ओर से की गई थी। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रति महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना छठी माई से की। घाटों पर बड़ी संख्या में अर्घ्य देने के लिए जनप्रतिनिधि और लोग पहुंचे।

कल उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य: आज शाम को अर्घ्य देने के बाद कल छठ व्रति महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य भेंट करेंगी। सुबह में अर्घ्य भेंट करने के बाद घर आकर छठ व्रति महिलाएं पारण करेंगी। पारण करने के बाद उनका पर्व संपन्न हो जाएगा। पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह, पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, वार्ड पार्षद मनोज कुमार पासवान, अंकित पांडेय ने भी घाट पर जाकर छठ व्रतियों को पर्व की बधाई दी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular