Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर DDC ने शाहपुर प्रखंड की योजनाओं की समीक्षा की

भोजपुर DDC ने शाहपुर प्रखंड की योजनाओं की समीक्षा की

उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर को निर्देशित किया

Bhojpur DDC – Shahpur Block: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह के द्वारा शुक्रवार को शाहपुर प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई।

  • हाइलाइट्स:Bhojpur DDC – Shahpur Block
    • उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर को निर्देशित किया

आरा,बिहार: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह के द्वारा शुक्रवार को शाहपुर प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षा के दौरान अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, 15वां वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की प्रगति की जांच की गई।

उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर को निर्देशित किया कि वे सभी संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत लंबित मामलों का निपटारा आगामी दो दिनों के भीतर नियमानुसार सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने हेतु सभी आवास सहायकों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण करते हुए निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करें तथा लाभुकों को प्रोत्साहित कर समय पर कार्य पूर्ण कराएं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया कि वे आवास पर्यवेक्षकों एवं सहायकों के साथ नियमित समीक्षा करें और सभी लंबित आवासों का शीघ्रातिशीघ्र समापन सुनिश्चित करें।समीक्षा के उपरांत सरना पंचायत के WPU (विकास परियोजना इकाई) का निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही सहजौली पंचायत के खेल मैदान और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर निदेशक,NEP, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular