Homeबिहारआरालोजपा के नव संकल्प महासभा की तैयारियों का हुलास पांडेय ने लिया...

लोजपा के नव संकल्प महासभा की तैयारियों का हुलास पांडेय ने लिया जायजा

पूर्व एमएलसी ने खिलाड़ियों से किया आग्रह, कहा 8 जून को आप भी आईए

LJP Ara: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आगामी 8 जून को लोजपा (आर) का नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है।

  • हाइलाइट्स: LJP Ara
    • पूर्व एमएलसी ने खिलाड़ियों से किया आग्रह, कहा 8 जून को आप भी आईए
    • वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आगामी 8 जून को होगा लोजपा (आर) का ‌नव संकल्प महासभा

LJP Ara आरा,बिहार। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आगामी 8 जून को लोजपा (आर) का नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। जिसका जायजा लेने शुक्रवार की शाम लोजपा (आर) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में पहुंचे।

उन्होंने तैयारी में जुटे लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उनके साथ लोजपा के युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, युवा के जिलाध्यक्ष पिंटू तिवारी, आशुतोष पांडे राहुल रणवीर, कमलेश पांडेय सहित कई नेता व लोजपा के पदाधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, मंच एवं पंडाल, पार्किंग और बैरीकेडिंग की व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए काम दो शिफ्ट में करने को कहा। उन्होंने जाएजा लेने के उपरांत कहा कि सभी के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर नेटवर्क की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में साफ-सफाई के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिया। वहां उपस्थित सभी से बतचीत की तथा एक-एक बिंदुओं पर चर्चा की।

स्टेडियम में खेल रहे खिलाड़ियों से किया आग्रह आप भी चिराग पसवान की बातों को सुनने के लिए आईए। पूर्व एमएलसी श्री पांडेय ने कहा कि यह कर्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है। आरा की धरती से इस कार्यक्रम का आगाज होगा। लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के लोगों के लिए एक आइकन है। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लिए हमेशा से ही आवाज उठाते आए हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular