Homeआरा भोजपुरबिहिया06 जून, बिहिया की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज in Hindi

06 जून, बिहिया की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज in Hindi

बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव, फायरिंग मामले में मुखिया सहित सात गिरफ्तार

Latest News of Bihiya: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गुरुवार की सुबह नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई।

  1. हाइलाइट्स: Latest News of Bihiya
  2. नॉर्थ ईस्ट ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
  3. बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव, फायरिंग मामले में मुखिया सहित सात गिरफ्तार
  4. बिहिया के बांधा गांव में आयी बारात में कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट

आरा,बिहार। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गुरुवार की सुबह नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अखौरी मोहल्ला वार्ड नंबर-10 निवासी स्व.अशोक चौधरी की 61 वर्षीया पत्नी आशा कुंअर है। इधर, मृतका के बेटे रामजी चौधरी ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बिहिया स्टेशन से बक्सर जाने के लिए ट्रेन पर पकड़ने गई थी। बिहिया स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर दो पर जा रही थी। उसी दौरान नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Latest News of Bihiya: बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव, फायरिंग मामले में मुखिया सहित सात गिरफ्तार

बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने कल्याणपुर पंचायत के मुखिया सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुखिया के अलावा कृष्णा यादव, सरोज यादव और दीपक सोनार के अलावा दूसरे पक्ष के रामबाबू यादव बलिराम यादव और धर्मेन्द्र यादव गिरफ्तार किये गये हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष आपसी विवाद को लेकर भिड़ गये और मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान पांच से छह राउंड फायरिंग की गयी। इस दौरान गांव में दहशत मची रही।

सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गये। घटना को लेकर मुखिया वीरेन्द्र यादव के बयान पर 25 नामजद लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष के रामबाबू यादव के बयान पर 22 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने इस दौरान मौके से गोली का चार खोखा बरामद किया गया है।

मुखिया वीरेन्द्र यादव की ओर से आरोप लगाया गया है कि उनके भतीजे के साथ मारपीट की जा रही थी, तो वे वहां पहुंचे तो उन पर फायरिंग की गयी, जबकि दूसरे पक्ष के रामबाबू यादव की ओर से आरोप लगाया गया है कि वे अपने दरवाजे पर बैठे थे, तो नामजदों ने आकर मारपीट करते हुए फायरिंग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिहिया के बांधा गांव में आयी बारात में कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट

बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव में आयी बारात में कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि बांधा निवासी रामकरण पासवान के बेटी की शादी थी। बारात लगने के बाद गुरहथी होने के बाद कुर्सी पर बैठने को लेकर वर व वधू पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

इस दौरान बसंत पासवान, रितेश पासवान सहित कई लोग चोटिल हो गये। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। इस दौरान सभी गायब हो गये थे। बरात कौंरा मसाढ़ से बांधा आया था। इस मामले में दोनों पक्षों से लोग जख्मी थे, जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। इसे लेकर अफरातफरी मची रही। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular