Homeबिहारआराभोजपुर न्यूज: पंखे से लटका मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

भोजपुर न्यूज: पंखे से लटका मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

मायके वालों ने ससुराल वालों पर जमीन नहीं लिखने पर हत्या करने का लगाया आरोप

Porha Village – Kajal Devi: भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के पोरहा गांव में गुरुवार की सुबह पंखे से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ।

  • हाइलाइट्स: Porha Village – Kajal Devi
    • मायके वालों ने ससुराल वालों पर जमीन नहीं लिखने पर हत्या करने का लगाया आरोप

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के पोरहा गांव में गुरुवार की सुबह पंखे से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका के गर्दन में अर्धचंद्राकार के आकार का काला निशान एवं बाएं कान के पास छिले होने का निशान पाया गया। जिसके कारण मायकेवालों ने ससुराल वालों पर जमीन नहीं लिखने के कारण उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार मृतका सिन्हा थाना क्षेत्र के पोरहा गांव निवासी सोहन साह की 26 वर्षीया पत्नी काजल देवी है। इधर, मृतका के भाई गगन कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच बराबर झगड़ा होता था। उसके जीजा सोहन साह आधा कट्ठा जमीन व बाइक की मांग कर रहे थे। इससे पहले उन लोगों द्वारा उन्हें सोने का चेन भी दिया गया था।

बावजूद इसके वे आधा कट्ठा जमीन की मांग कर रहे थे। चार माह पूर्व उन लोगों ने समझौता करा कर अपनी बहन को वापस ससुराल भेजा था। इसी बीच गुरुवार की सुबह उसके जीजा सोहन साह द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गई कि तुम्हारी बहन ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल पोरहा गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में जमीन में पड़ी है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular