Homeआरा भोजपुरशाहपुरबकरीद को लेकर शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

बकरीद को लेकर शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बक़रीद मनाने पर हुई विशेष चर्चा

Bakrid-2025 – Shahpur: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना परिसर में गुरुवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट्स: Bakrid-2025 – Shahpur
    • शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बक़रीद मनाने पर हुई विशेष चर्चा

आरा, बिहार: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना परिसर में गुरुवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद, सीओ रश्मि सागर, थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त सहित अन्य पदाधिकारी एवं शांति समिति सदस्य के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व प्रबुद्ध जन शामिल रहे।

बैठक के दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बक़रीद मनाने पर विशेष चर्चा की गई। मौजूद सदस्यों ने शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल यथावत बनाए रहने हेतु सभी संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर अपने अपने अनुभव साझा किया और विधि व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव को रखा।

बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद ने कहा कि शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसी भी संवेदनशील सूचना की समय पर जानकारी मिल सके और प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि धार्मिक सदभाव बिगाड़ने वालों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर आप सभी को किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट दिखाई देता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।

वहीं थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने कहा कि पुलिस द्वारा अफवाहों पर अंकुश लगाने हेतु सोशल मीडिया सहित अन्य सभी माध्यमों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की अफवाह फैलाई जाती है अथवा समाज में समरसता बिगाड़ने का काम किया जाता है तो वैसे दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण एवं भाईचारगी के साथ त्यौहार को मनाएं। सभी समुदाय के लोग जिम्मेदार नागरिक की तरह सतर्क रहें और अफवाहों से बचें।

इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवपर्शन यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हिरालाल गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सिंह, पूर्व उप चेयरमैन गुप्तेश्वर साह, कृष्णा कुमार, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, कामेश्वर राज, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज तिवारी सहित अन्य प्रबुद्ध जन शामिल रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular