HomeNewsकरंट की चपेट में आने से बालक की मौत

करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

Child -आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के केशोपुर बकरी गांव में गुरुवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक केशोपुर बकरी गांव निवासी सत्येंद्र राम का 12 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार है।

jay kumar

Child – उदवंतनगर थाना क्षेत्र के केशोपुर बकरी गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

परिजनों ने बताया कि आज शाम वह घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद घर में जाकर पंखे का तार इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगा रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

करोना के मरीजों के लिए मददगार होगा ऑक्सीजन बैंक-अरुण प्रकाश

हादसे के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम

बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.शैलेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।हादसे के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular