HomeNewsभोजपुर में करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत

भोजपुर में करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत

In Bhojpur आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव में गुरुवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगो में अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

करोना के मरीजों के लिए मददगार होगा ऑक्सीजन बैंक-अरुण प्रकाश

In Bhojpur – पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतका खनगांव गांव निवासी सुदामा साव की 6 वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी है। आज वह शाम घर में खेल रही थी। उसी दौरान घर में लगे अर्थिंग के तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पिता लुधियाना में रहकर प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का काम करते हैं। लॉकडाउन के कारण वह घर नहीं आ पाए हैं।

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular