Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा"झांसी की रानी… " नृत्य पेश कर बच्चों ने अभिनय का लोहा...

“झांसी की रानी… ” नृत्य पेश कर बच्चों ने अभिनय का लोहा मनवाया

Children Dance : आरा संभावना आवासीय उच्च विद्यालय का दो दिवसीय रजत जयंती समारोह-2024 शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हो गया।

Children Dance : आरा संभावना आवासीय उच्च विद्यालय का दो दिवसीय रजत जयंती समारोह-2024 शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हो गया।

  • हाइलाइट्स : Children Dance
    • एकल गायन “तूने जो कमाया….” को मनीषा यादव ने पेश कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया
    • दहेज प्रथा पर आधारित एकल गायन “कहवा से देब ऐ पापा..” को श्रेया ने प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी

आरा संभावना आवासीय उच्च विद्यालय का दो दिवसीय रजत जयंती समारोह-2024 शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। इस दौरान माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपनी कलाकारी का लोहा मनवाया। बच्चों की शानदार अभिनय और प्रस्तुति देख अभिभावक एवं अतिथिगण मंत्रमुग्ध हो गए। सर्वप्रथम स्वागत गीत रितिका सिंह, अनुप्रिया, अर्चना कुमारी, सौम्या सिंह, रिया, साक्षी सिंह, श्रेया, वेदिका सिंह, प्रियांशी कुमारी, ऋषि यादव, आशीष आनंद, अनुराग कुमार, विवेक राज, अभिराज, ओवैश ने प्रस्तुत किया।

ग्रुप डांस हनुमान चालीसा को आंचल, निशि, कृतिका, आराध्या, अर्पिता, पूर्वी, सलोनी, सूची एवं आयुषी ने प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरी। वहीं लाइव झूमर “निमिया पतइया झर जाला”… को मनीष यादव, तनु सिंह, खुशबू कुमारी, अनुष्का कुमारी, निशा कुमारी, शिजा मोजामिल, आयूषी चौबे, जिकरा उस्मानी, प्रियांशी, श्रद्धा, बिस्मा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद माइम “दो चोर….” को लकी, शिवम, सुमित, प्रेस, समीक्षा, अंश, अंकिता, आर्यन एवं अभिषेक ने प्रस्तुत किया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

दहेज प्रथा पर आधारित एकल गायन “कहवा से देब ऐ पापा…..” को श्रेया ने प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। तत्पश्चात् लघु नाटक “चांदी का जूता….” को अक्षरा कुमारी, आलोक अतुल्य, सोनाक्षी सिंह, निकिता सिंह, अनुष्का सिंह, स्वीटी मिश्रा, अर्शाक अफसर, अवनी रंजन, रिया कुमारी, अंजली शर्मा, स्नेहा कुमारी, कृति कुमारी, गरिमा भारती, खुशी कुमारी एवं आर्या सिंह ने पेश कर अपनी कलाकारी का लोहा मनवाया।

वही लाइव डांस “झिझिया तोहरे भरोसे बरहम बाबा…..” को मनीषा यादव, सभ्यता, गौसिया प्रवीण, सुप्रिया कुमारी, मानवी द्विवेदी, परी, अर्चना एवं रितिक ने पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रुप डांस “नमो-नमो……” को अदिति कुमारी शर्मा, हर्ष प्रिया, आस्था कुमारी, रुचि सिंह, प्रिया, रिया, रिया कुमारी, रिद्धि कुमार, पलक सिंह, कृष्णा कुमार, वर्षा सिंह ने पेश किया।

एकल गायन “तूने जो कमाया….” को मनीषा यादव ने पेश कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वही ग्रुप डांस “झांसी की रानी… ” को आर्या कुमारी, मानवी, शिवांगी, स्वीटी, कृति, साक्षी, कृति, अनुष्का, ईशिका, कोमल, कृतिका, पूर्वी, अर्पिता, आराध्या, सलोनी ने पेश अपनी कलाकारी का लोहा मनवाया। एकल गायन “क्या मिलिए ऐसे लोगों से…” को विवेक राज ने पेश कर तालियां बटोरी।

ग्रुप डांस असम का लोक नृत्य बिहू “बिहू पोरवाये तोरी…” को प्राची सिंह, संस्कृति कुमारी, कृतिका सिंह, वैष्णवी सिंह, स्वस्तिका सरबनाया, कुमुदराज सिंह, जिया कुमारी, अंजली कुमारी, आशना सिंह, साक्षी ओझा, आदित्य प्रकाश मिश्र, निहाल राज, पवन कुमार, कृष्णा कुमार ने पेश किया।

लाइव ग्रुप डांस कजरी *हरे रामा भींजत मोर चुनरिया…” को श्रेया, अनुप्रिया, रिद्धि, रिया, सौम्या सिंह, आरुषि राज, आराध्या, साक्षी कुमारी एवं वेदिका ने प्रस्तुत किया। वही पंजाबी ग्रुप डांस “सारे देख दिया कुड़िया नच दी…” को प्रियंका, स्वस्तिका, आंचल, पलक, कृति, कशिश, रागनी, मुस्कान एवं तन्वी ने पेश कर समां बांध दिया‌।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular