HomeNewsबिहारआरा में एएसआई के घर का ताला तोड़ लाखों के गहनों की...

आरा में एएसआई के घर का ताला तोड़ लाखों के गहनों की चोरी

  • Chotki Singhhi – आरा टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही की घटना
  • समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी थाने में पोस्टेड एएसआई के घर हुई घटना

खबरे आपकी आरा शहर में चोरी की घटनायें बढ़ रही है। चोर अब पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे है। नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही (Chotki Singhhi) में एक एएसआई के घर को चोरों ने निशाना बना डाला। उनके घर का ताला तोड़ चोर लाखों रुपये के जेवरात उड़ा ले गये। वारदात बुधवार रात की बतायी जा रही है। उस दिन एएसआई का घर बंद था। गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर एएसआई सुरेश चंद्र पांडेय आरा पहुंचे और नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। एएसआई सुरेश चंद्र पांडेय समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी थाने में पोस्टेड हैं।

jay kumar

पढ़े : आरा बैग व्यवसायी इमरान हत्याकांड में कुख्यात खुर्शीद कुरेशी समेत 10 अभियुक्तों को सजा ए मौत

बीमारी के कारण घर में ताला बंद कर पति के पास चली गयी थी एएसआई की पत्नी

प्राथमिकी के अनुसार एएसआई की पत्नी बीमारी के कारण 12 जून को घर में ताला बंद कर पति के पास शाहपुर पटोरी चली गयी थी। इस बीच गुरुवार को मोहल्ले के लोगों के माध्यम से चोरी की सूचना मिली। इसके बाद गुरुवार की शाम वह Chotki Singhhi आरा पहुंचे, तो देखा कि घर का सभी ताला टूटा है। गोदरेज और दीवान पलंग में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। इस दौरान सोने और चांदी के सारे जेवरात गायब मिले।

पढ़े : दोनों पक्षों के तीन लोगों की गयी जान-इमरान के बाद शबनम और सोनू हत्याकांड के फैसले की बारी

एएसआई के अनुसार सिर्फ गहनों की ही चोरी की गयी है। उसमें लॉकेट लगे सोने की दो चेन, चार जोड़ी झुमके, पांच अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक मंगटीका और चांदी के सिक्के और पायल शामिल है। उनके द्वारा चोरी गये गहनों की कीमत करीब सात लाख रुपये बतायी जा रही है। इधर, सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस भी पहुंची और चोरों की पहचान और धरपकड़ में जुट गयी है।

पढ़े : आजादी के 74 साल बाद भी-“रोड ना बनला के चलते जूतो-चप्पल अब हाथे में लेके चले के पड़त बा”

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular