Homeआरा भोजपुरशाहपुरशहीद लक्ष्मण पांडेय की बरसी पर CISF ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

शहीद लक्ष्मण पांडेय की बरसी पर CISF ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

भोजपुर के वीर सपूत शहीद लक्ष्मण पांडेय को CISF पटना यूनिट ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Martyr Laxman Pandey: वक्ताओं ने वीर सपूत शहीद लक्ष्मण पांडेय के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च त्याग का सदैव ऋणी रहेगा।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Martyr Laxman Pandey
    • भोजपुर के वीर सपूत शहीद लक्ष्मण पांडेय को CISF पटना यूनिट ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आरा, बिहार: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-02 निवासी वीर सपूत शहीद लक्ष्मण पांडेय की स्मृति में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) यूनिट, एएसजी पटना द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर CISF के अधिकारियों और जवानों सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने शहीद के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

उपस्थित लोगों ने शहीद लक्ष्मण पांडेय के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनकी वीरता और समर्पण को नमन किया। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं। वक्ताओं ने शहीद पांडेय के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च त्याग का सदैव ऋणी रहेगा।

शाहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शत्रुंजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने कहा कि देश वीर शहीद लक्ष्मण पांडेय जैसे वीर सपूतों के त्याग को कभी नहीं भुला पाएगा और उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।  22वीं श्रद्धांजलि समारोह में पुत्र कृष्ण भगवान पांडेय और अशोक पांडेय ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में सीआईएसएफ एसआई राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल सीआईएसएफ पटना शिवशंकर पांडेय, सीआईएसएफ के अधिकारियों के अलावा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए, जिन्होंने शहीद के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और देश के लिए उनके अनुकरणीय सेवा को नमन किया। इस श्रद्धांजलि सभा ने एक बार फिर देश के उन वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को उजागर किया जो राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular