HomeबिहारArrahबारात निकलने के पूर्व दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बारात निकलने के पूर्व दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव में सेहरा सजने से पहले उठ गई अर्थी

Chotki Sandhya: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव बारात जाने के पहले दुल्हें ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • हाइलाइट्स: Chotki Sandhya
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव में बुधवार की दोपहर घटी घटना

भोजपुर, बिहार: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव बारात जाने के पहले दुल्हें ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी स्व.भुनेश्वर यादव का 30 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है। वह पटना जिले के दीघा में कंस्ट्रक्शन लाइन में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।

इधर, मृतक के बड़े भाई रंजीत कुमार ने बताया कि 2 जून को तिलक था। आज बिहिया थाना क्षेत्र के फिनंगी गांव उसका बारात जाने वाला था। सभी लोग उसके बारात ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वह घर से बिना कुछ कहे गांव में स्थित बगीचे में चला गया। उसके पीछे एक लड़का भी गया था, जो छुपकर उसे देख रहा था। बगीचे में जाने के बाद वह आम के पेड़ में गमछा बांध गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तभी उक्त बच्चा दौड़कर उसके घर पर आया और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा का शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस घर ले गए।

घर में जहां लोग उसकी शादी की खुशियां मना रहे थे। आज ही उसकी बारात जाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उसकी मौत की खबर मिलते ही घर के शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। उसके सर पर सेहरा सजने से पहले ही घर से उसकी अर्थी उठ गई।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में एक भाई रंजीत कुमार एवं एक बहन पूनम देवी है। मृतक की मां हीरा कुंअर की मौत बीते वर्ष जून महीने में बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular