Homeबिहारआरा8 जून को लोजपा (आर) के नव संकल्प महासभा में आरा आएंगे...

8 जून को लोजपा (आर) के नव संकल्प महासभा में आरा आएंगे चिराग पासवान

बीर बांकुड़ा की धरती से होगा नव संकल्प महासभा का आगाज-हुलास पांडेय

Nav Sankalp Mahasabha “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” स्लोगन के तहत आगामी 8 जून को लोजपा (आर) द्वारा आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया जा रहा है।

  • हाइलाइट्स: Nav Sankalp Mahasabha
    • बीर बांकुड़ा की धरती से होगा नव संकल्प महासभा का आगाज-हुलास पांडेय
    • पूर्व एमएलसी बोले: नव संकल्प महासभा का आगाज संपूर्ण शाहाबाद के लिए गर्व की बात

आरा, बिहार। लोक जन शक्ति पार्टी (आर) आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से कार्य करेगी। कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को जागरूक करेगी। “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” स्लोगन के तहत आगामी 8 जून को लोजपा (आर) द्वारा आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त बातें लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने बुधवार को आरा परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

श्री पांडेय ने कहा कि नव संकल्प महासभा में आरा, अरवल, बक्सर, रोहतास, कैमूर एवं पटना पश्चिमी समेत 7 जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित जनता उपस्थित रहेंगे। आरा वीर बाकूंडा बाबू कुंवर सिंह की धरती है। इसी ऐतिहासिक धरती से नव संकल्प महासभा का आगाज हो रहा है। यह आरा ही नही बल्कि संपूर्ण शाहाबाद के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि पिछले लोस चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र में विपक्षी दलो द्वारा मतदाताओं को गुमराह किया गया था। संविधान को लेकर चर्चा छेड़ दिया गया था। चुनाव समाप्ति के बाद उनका चर्चा ठंडे बस्ते में चला गया। इसलिए हम मतदाताओं को इस संकल्प महासभा के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। निश्चित रूप से एनडीए गठबंधन 225 सीट पर जीत हासिल करेगी। वैसे 243 सीट पर एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी व समर्थक बुथ लेबल पर जी-जान से मेहनत करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हम लोग का स्ट्राइक रेट शत-प्रतिशत रहा है। पांच में से पांचो सीटों पर लोजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार विधानसभा चुनाव में लोजपा को सम्मानजनक सीट मिलनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन में तय होने के बाद सुनिश्चित किया जाएगा कि कौन नेता किस जगह से चुनाव लड़ेगा। अभी कुछ कहना मुश्किल है।

नव संकल्प महासभा के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सड़क मार्ग से ही वीर कुंवर सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। नव संकल्प महासभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस अवसर पर लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार साहू, नीलेश्वर उपाध्याय, सुशील मौआर, विमलेश सिह, युवा के जिलाध्यक्ष पिंटू तिवारी, राहुल रणवीर, मयूर पांडेय, मनोज सिंह, अरविंद ओझा, अनिल सिंह मुखिया, ब्रजेश सिंह, अजित सिंह, अनीश कुमार, काकू, चंदू पासवान, जीतू सिंह, संदीप राय, उत्तम मिश्र, चंदन सिंह, दीपक तिवारी उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular