HomeNewsचुनावभोजपुर जिला के जगदीशपुर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर साधा...

भोजपुर जिला के जगदीशपुर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना

CM Nitish Targeted RJD: भोजपुर जिला के जगदीशपुर एनडीए प्रत्याशी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के नामांकन के बाद शारदा ब्रजराज खेल मैदान मे आयोजित सभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया संबोधित।

  • हाइलाइट: CM Nitish Targeted RJD
    • मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी पर काम किया

आरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, देश के विकसित राज्यों में अब बिहार शामिल होगा। सरकार बनते ही एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर दिये जाएंगे। हर पंचायत में विवाह भवन बनेगा। इसके लिए सरकार ने चार हजार करोड़ की स्‍वीकृत‍ि दी है। लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है। अब घरों पर सोलर लाइट भी लगाई जाएगी। वे शुक्रवार को जगदीशपुर के एनडीए प्रत्याशी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के नामांकन के बाद शारदा ब्रजराज खेल मैदान मे आयोजित सभा में बोल रहे थे। इस दौरान सरकार की उपलब्‍ध‍ियां गिनाने के साथ उन्‍होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा।

नीतीश कुमार ने कहा क‍ि, वोट के मामले में आपसे कोई इधर-उधर बात करें, तो उनसे पूछे कि 2005 के पहले बिहार में क्या स्थिति थी। उन्‍हें बताएं कि 2005 के बाद बिहार में कितना विकास हुआ है। राज्‍य में हर ओर शांत‍ि है। फर्क साफ दिखेगा और स्थिति साफ हो जाएगा। काम बहुत हो रहा है। विकास में केंद्र का सहयोग मिल रहा है। ऐसे में देश की प्रगति में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी पर काम किया। सड़कों की स्थिति अच्छी हो गई है। मदरसा के बाद 60 साल से अधिक पुराने मंदिरों की घेराबंदी कराई गई है। मदरसा को मान्यता देते हुए शिक्षकों को सरकारी दर्जा दिया। 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। 40 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। हमने 10 लाख युवाओं को नौकरी व रोजगार देने की बात कही थी लेकिन उसकी जगह 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार दिए जा चुके हैं।

राजद के शासनकाल पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि 2005 से पहले लोग शाम के बाद घरों से नहीं निकलते थे। अब लोग लालटेन युग से निकलकर बिजली युग में जीने लगे हैं। पहले हिन्दू -मुस्लिम झगड़ा होता था। आज सारे विवाद खत्म हो गए हैं। नीतीश ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पोषाक योजना शुरू करायी। नए स्कूल खोले गए। दर्जनों नए मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। सूबे में जीविका दीदियों की संख्या एक करोड़ 40 लाख हो गई है। सीएम महिला उद्यमी योजना के तहत एक करोड़ 21 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा ने कहा कि देश व दुनिया की नजर बिहार पर है। पूरे देश की मीडिया बिहार आ चुकी है। विपक्ष अभी तक अपने प्रत्याशियों का फैसला नहीं कर पाया है। पैसा पर टिकट दे रहा है, तो विकास क्या करेगा। दूसरी ओर 20 साल से बेदाग छवि के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। ईमानदारी से काम कर रहे है। अन्‍य वक्‍ताओं ने भी विचार रखे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular