Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा मंडल कारा से 17 साल बाद कलक्टर की रिहाई

आरा मंडल कारा से 17 साल बाद कलक्टर की रिहाई

Collector release Ara Jail:आरा जेल में उनके कुशल रवैया को देखते हुए विशेष परिहार का लाभ देते हुए उन्हें 10 हजार की आर्थिक दंड का भुगतान करते हुए रिहाई का आदेश दिया गया था

Bihar/Ara: बिहार के आरा मंडल कारा में बंद भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी कलक्टर पासवान उर्फ घुर फेकन पासवान की 17 साल बाद जेल से रिहाई हुई। बिहार सरकार ने जेल में बंद आनंद मोहन सहित कुल 26 बंदियों की रिहाई का आदेश जारी किया है। जेल से रिहा होने वाले इन बंदियों की सूची में आरा मंडल कारा में 17 सालों से बंद कलक्टर पासवान का भी नाम है।

वह उदवंतनगर थाना में दर्ज कांड संख्या 102/01 में दर्ज हत्याकांड में सजा काट रहा था। बुधवार की शाम जेल से रिहा होने पर कलक्टर पासवान (Collector release Ara Jail) काफी खुश था। जेल में उनके कुशल रवैया को देखते हुए विशेष परिहार का लाभ देते हुए उन्हें 10 हजार की आर्थिक दंड का भुगतान करते हुए रिहाई का आदेश दिया गया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular