Monday, May 12, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराभोजपुर जिले में 174 खेल मैदानों के निर्माण कार्य की शुरुआत

भोजपुर जिले में 174 खेल मैदानों के निर्माण कार्य की शुरुआत

Playgrounds Bhojpur district : भोजपुर जिले के 14 प्रखंडों के 155 ग्राम पंचायतों में 15 करोड़ 98 लाख 85 हजार की लागत से 174 खेल मैदानों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

  • हाइलाइट : Playgrounds Bhojpur district
    • इस कार्य को 90 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया

Playgrounds Bhojpur district आरा: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के तहत 533 प्रखंडों के 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदानों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसी क्रम में भोजपुर जिले के 14 प्रखंडों के 155 ग्राम पंचायतों में 15 करोड़ 98 लाख 85 हजार की लागत से 174 खेल मैदानों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसकी विधिवत शुरुआत जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त, डॉ. अनुपमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

इन खेल मैदानों में 14 प्रखंडों के 174 स्थलों में भूमि की श्रेणी के अनुसार 79 स्थलों पर 4 एकड़ तक, 46 स्थलों पर 1-1.5 एकड़ और 49 स्थलों पर 1 एकड़ से कम भूमि पर खेल मैदान बनाए जाएंगे। इन मैदानों में चार प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है: रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि इस परियोजना से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं,पुलिस भर्ती आदि की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण में मदद मिलेगी। साथ ही खेल मैदानों में दौड़ने के लिए ट्रैक के साथ वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे।

उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि मनरेगा के तहत बनाए जा रहे इन खेल मैदानों में आम लोगों के टहलने के लिए ट्रैक, खिलाड़ियों के लिए दौड़ने की सुविधा, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल कोर्ट और फुटबॉल के लिए गोल पोस्ट भी बनाए जाएंगे।

इसके अलावा, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी और अन्य खेलों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पूरे कार्य को 90 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा और सहायक अभियंता भी उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!