HomeNewsउप मुख्य पार्षद सहित सात पार्षदों ने मुख्य पार्षद पर लगाये गंभीर...

उप मुख्य पार्षद सहित सात पार्षदों ने मुख्य पार्षद पर लगाये गंभीर आरोप, मासिक बैठक का किया बहिष्कार

Nagar Panchayat Shahpur – Councilors खबरे आपकी: नगर पंचायत शाहपुर के मासिक बोर्ड की बैठक शुक्रवार को मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में नगर सभागार में हुई। बैठक में मुख्य पार्षद सहित सशक्त स्थायी समिति सदस्य संजय चतुवेदी, शाहिद अनवर, देवांती देवी के साथ सहोदरी देवी उपस्थित रही। पूर्व निर्धारित एजेंडा के मुताबिक प्रस्ताव लिए गये।

वही बैठक में शामिल होने के पहले ही सात पार्षदों ने मुख्य पार्षद के मनमानी के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया। उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी के नेतृत्व में सात पार्षदों ने मुख्य पार्षदों पर गंभीर आरोप लगाकर इनके कथित मनमानी तानाशाही प्रवृति के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया।

मुख्य पार्षद को विकास विरोधी बतलाकर अपने को बैठक से अलग रखते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। उप मुख्य पार्षद समेत सात पार्षदों ने विकास कार्यों की अनदेखी करने और बाधित करने का आरोप लगया है।

मुख्य पार्षद को सभी कार्यों में मनमानी करने एवं तानाशाही प्रवृति के तहत कार्य रोके जाने का आरोप लगाकर मासिक बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया। कार्यपालक पदाधिकारी (Nagar Panchayat Shahpur) रजनीश कुमार के अनुसार मासिक बैठक में एक तिहाई पार्षदों (Councilors) के उपस्थित होने के कारण कोरम पूरा कर लिया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular