HomeUncategorizedपूर्व सांसद मीना सिंह के सौजन्य से 125 जरूरतमंदों के बीच राहत...

पूर्व सांसद मीना सिंह के सौजन्य से 125 जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित

जदयू जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में बांटी गयी राहत सामग्री

Relief materials distributed courtesy of Meena Singh 1

jay kumar

बिहार।आरा। जदयू नेत्री व पूर्व सांसद मीना सिंह के सौजन्य से राष्ट्र व्यापी लॉक डाउन के बीच सवा सौ जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिसका नेतृत्व जदयू भोजपुर के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया। इस दौरान आरा शहर के अनाईठ, बिंद टोली और सरथुआ गांव के 125 जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में ढाई किलो चावल, ढाई किलो आटा,1 किलो रहर दाल, 250 ग्राम सोयाबीन,200 ग्राम करूतेल,100 ग्राम हल्दी पाउडर, साबुन और सलाई का वितरण किया गया। इस मौके पर महानगर जदयू अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ पुतुल, वरिष्ठ जदयू नेता ददन राम, मुकुल सिंह और बबलू थे।

Relief materials distributed courtesy of Meena Singh

रिपोर्टः मो. वसीम

Bijay singh

Most Popular