Homekhabren Apkiपुण्यतिथि पर याद की गई समाजसेविका स्व. सावित्री देवी

पुण्यतिथि पर याद की गई समाजसेविका स्व. सावित्री देवी

शहर के आनंद हॉस्पिटल में मनाई गई पुण्यतिथि

दीन दुखियों के बीच बांटे गए फूड पैकेट्स एवं साबुन

बिहार।आरा शहर के रमना-पकडी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में शनिवार को चिकित्सक डाॅ. के एन सिन्हा की मां स्व. सावित्री देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते सादगी तरीके से पूजा अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद दीन दुखियों के बीच फूड पैकेट्स एवं साबुन का वितरण किया गया। इस मौके पर डाॅ. सिन्हा ने बताया कि मेरी मां स्व. सावित्री देवी को लोग त्रिकालदर्शी संत मानते थे। जिनकी कहीं बहुत सी भविष्यवाणियां सत्य होती थी एवं उनके आशीर्वाद से बहुत लोगों का कल्याण होता था। वह धर्म परायण महिला थी। अकाल, बाढ़ एवं महामारी में दीन दुखियों को सहायता करती रहती थी एवं पूजा पाठ में ज्यादा समय व्यतीत करती थी।

रिपोर्टः मो. वसीम

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular